भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई रोड पर आई: MLC का स्वागत करने के लिए अलग अलग गुटों में खिचे पाले फिर किया स्वागत
रिपोर्टर- भारत नामदेव ( DEEPSHIKHA NEWS )
झाँसी के मोठ में भाजपा के MLC रामतीर्थ सिंघल के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, स्वागत के दौरान भाजपा के तीन गुट अलग-अलग पालो में स्वागत करते नजर आए है, हालांकि एक गुट ने स्वागत करने के लिए हाईवे पर एक ढाबे को चुना, तो दूसरे दो गुटों ने एक ही होटल पर पाला खींचकर एमएलसी का स्वागत किया, दरअसल भाजपा ने रामतीर्थ सिंगल को एमएलसी पद पर नियुक्त किया है, इसके बाद लखनऊ से लौटते समय मोठ नगर प्रथम आगमन पर एमएलसी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।जहां एक ही नगर में तीन गुटों द्वारा अलग-अलग जगहो पर एमएलसी का स्वागत करने की चर्चाएं नगर में जोरों पर है, तो वहीं विपक्षी दलो ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की गुटबाजी और एक साथ नगर में तीन गुटों द्वारा अलग-अलग जगहो पर स्वागत करने को लेकर सवाल खड़े किए है।
यह बोले एमएलसी रामतीर्थ सिंघल
हालांकि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया हैं, और तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाने के लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े वह तीसरी बार भी मोदी जी की सरकार बनाएंगे, और कार्यकर्ताओं ने जो प्रथम नगर आगमन पर मेरा स्वागत किया है, उस स्वागत को वह सूत समेत वापस लौटाएंगे, और कार्यकर्ताओं के लिए दिन-रात उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ